आगरालीक्स…आगरा में 600 गुना लालच में आकर ठेकेदार ने कर दिए 84.80 लाख निवेश. ऐप पर दिखाया चार करोड़ रुपये का फायदा. लेकिन….
आगरा में साइबर ठगी का शिकार एक ठेकेदार हुआ है. निवेश में 600 गुना लालच का लाभ देकर साइबर ठगों ने ठेकेदार से 84.80 लाख रुपये जमा करा लिए ओर ऐप पर चार करोड़ से अधिक का लाभ भी दिखा दिया लेकिन जब ठेकेदार ने जरूरत पड़ने पर रुपये निकालने चाहे तो इसके लिए और रकम की डिमांड की जाने लगी. साइबर ठगी का शिकार होने पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है.ये है पूरा मामला
ताजगंज के पावनधाम कॉलोनी में राजू शर्मा रहते हैं. राजू शर्मा ठेकेदार हैं. इन्होंने आरोप लगाया कि 9 मार्च 2025 को उनके व्हाटसअप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले युवक ने खुद को लक्ष्मी गोपालदास बताया और एसएसजीएस स्टॉक एकेडमी नामक कंपनी में रुपये निवेश करने पर 600 प्रतिशत लाभ देने का झांसा दिया. राजू शर्मा कुछ समझ पाते तब तक एक महिला कंगना शर्मा ने कॉल कर नूवमा वेल्थ नाम की कंपनी का प्रतिनिधि बताया और बातों में उलझाकर एक फर्जी वेबसाइट और ऐप डाउनलोड करा दिया. इसके बाद राजू शर्मा को अलग—अलग व्हाटसअप ग्रुपों में जोड़ दिया और ट्रेनिंग दिलाकर विश्वास दिलाया कि निवेश से भारी लाभ होगा.
50 हजार से हुई शुरुआत
ठगों ने पहले 50 हजार रुपये निवेश कराए और धीरे—धीरे राजू शर्मा से 84.80 लाख रुपये खातों में जमा करा लिए. ठगों के डाउनलोड ऐप पर निवेश के रूपायों का मुनाफा जोड़कर खाते में करीब चार करोड़ रुपये होने का लाभ दिखाया. लेकिन जब राजू शर्मा को जरूरत हुई और उन्होंने रुपये निकालनेचाहे तो आरोपी टैक्स के नाम पर और रुपये मांगने लगे. तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.