आगरालीक्स…आगरा में zepto के स्टोर से की जा रही थी चोरी. सामान भरकर ले जा रहा था पूर्व राइडर. मुकदमा दर्ज
आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित zepto स्टोर्स से माल की चोरी की जा रही थी. एक बड़े थैले में सामान भरकर पूर्व राइडर इस चोरी को अंजाम दे रहा था. स्टोर के डीएचएम ने थाना जगदीशपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है.आवास विकास कॉलोनी थाना जगदीशपुरा में आनलाइन ग्रोसरी कंपनी zepto का स्टोर है. यहां आदेश यादव डीएचएम के पद पर कार्यरत हैं. इन्होंने बताया कि रविवार रात को को जब वह स्टोर से बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति बडे से थैले मे कुछ छुपा रहा है. जब पास जाकर देखा तो वह व्यक्ति स्टोर का पूर्व राइडर महेश चन्द्र पुत्र रामदत्त निवासी अमरपुरा थाना जगदीश पुरा निकला. जब उस थैले के बारे मे पूछा तो यह व्यक्ति घबरा गया.
डीएचएम ने थैले को खोलकर देखा तो थैले मे 16 Sprite (750ml), 10 String ( 250ml), 49 Thumsup (750ml ), 42 zepto के Carry बैग थे. महेश चन्द्र से पूछा तो वह घबराते हुए बोला यह सामान मैने स्टोर से ही चोरी किया है जिसे मै बाहर सस्ते दामो पर बेचकर मुनाफा कमाता था. महेश चन्द चोरी किए गए सामान के साथ अपने साथ ही प्रियांश, सुमित, सुधीर के साथ थाने है. इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है.