आगरालीक्स…आगरा में बादल और बारिश ने थामा नौतपा का ताप. आज भी बादलों ने दी गर्मी से राहत. जानें आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
25 मई से नौतपा शुरू हो गया है जो कि 3 जून तक चलेगा, लेकिन आगरा में बादलों और बारिश ने नौतपा के ताप को थाम रखा है. आज भी सुबह से मौसम सुहाना बना रहा और दिनभर बादल छाए रहे. बीच—बीच में धूप भी निकली लेकिन धूप का तेज कम रहा. इससे मौसम भी सामान्य से नीचे बना हुआ है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार मई माह के अंत तक तो फिलहाल गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. बादलों के साथ बारिश के भी आसार बने हुए हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/05/25) 35.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/05/25) 27.7
Departure from Normal(oC) 1.4