Wednesday , 22 July 2026
Home यूपी न्यूज Agra News: Composite schools will be built in every assembly constituency of the state including Agra…#agranews
यूपी न्यूज

Agra News: Composite schools will be built in every assembly constituency of the state including Agra…#agranews

396

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश की हर विधानसभा में बनेंगे कंपोजिट विद्यालय. सीएम ने किया ऐलान—प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की होगी पढ़ाई. आगरा में प्रभारी मंत्री ने इन स्कूलों को माना टॉप, दिया सर्टिफिकेट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 43 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शिलन्यास किया और कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा का एक नया मॉडल देने जा रहा है. यहां एक ऐसा कैंपस होगा जहां प्री प्रामरी और आंगनवाड़ी भी होगा. यहां प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी. उनहोंने कहा कि इन स्कूलों को अटल आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर एक मॉडल के रूप में चलाया जाएगा. यहां साइंस, मैथ्स, कंप्यूटर लैब, कौशल विकास केंद्र, स्टेडियम और मल्टीपर्पज हॉल भी होगा. अभी हर जिले में दो दो विद्यालय दिए गए हैं. आगे चलकर हर विधानसभा में एक—एक सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय दिए जाएंगे. इससे एक ही घर के बच्चे अलग—अलग विद्यालयों में नहीं बल्कि एक ही कैंपस में पढ़ सकेंगे.

इधर आगरा में भी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूल भवनों, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, का लोकार्पण, शिलान्यास,टैबलेट वितरण, समर कैंप तथा अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी का बटन दबाकर हस्तांतरण कार्यक्रम व मा मुख्यमंत्री का उदबोधन सजीव प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व सुना तथा विगत 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की उपलब्धियों पर लघु फिल्म का प्रसारण भी किया गया. जनपद में भी 252 स्मार्ट क्लास,16 आईसीटी लैब,07 डिजिटल लाइब्रेरी,435 उच्च प्राथमिक व 431 कंपोजिट कुल 866 विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन तथा 61524 अभिभावकों के खातों में डीबीटी हस्तांतरण किया गया.

इस अवसर पर प्रभाीर मंत्री जी द्वारा विकास खण्ड बरौली अहीर के प्राथमिक विद्यालय पचगाई, विकास खण्ड सैंया के प्राथमिक विद्यालय गुंजनपुरा, विकास खण्ड बिचपुरी के प्राथमिक विद्यालय खासपुर तथा नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय राजेन्द्र नगर-3 को निपुण विद्यालय होने का प्रमाण पत्र वितरित किये गये, इसके अलावा विकास खण्ड एत्मादपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर, विकास खण्ड अछनेरा के प्राथमिक विद्यालय रूनकता-2 तथा नगर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कालिन्दी बिहार व न्यू आगरा को उत्कृष्ट समर कैम्प आयोजित करने पर प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया। जनपद में स्मार्ट क्लास संचालन हेतु विकास खण्ड पिनाहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर, विकास खण्ड फतेहाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय साकुरी खुर्द, विकास खण्ड खेरागढ़ के कम्पोजिट विद्यालय भाकर तथा नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय छलेसर को प्रमाण पत्र वितरित किए गये साथ ही विकास खण्ड फतेहपुरसीकरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ाजाट, विकास खण्ड शमशाबाद के प्राथमिक विद्यालय लुहेंटा तथा नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय ईदगाह व प्राथमिक विद्यालय रकाबगंज के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को टैबलेट प्रदान किए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: ADA sealed 22 structures in Agra. The ADA’s bulldozer also razed an unauthorized colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 निर्माणों को एडीए ने किया सील. एक अनाधिकृत कॉलोनी...

यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ....

यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा...

यूपी न्यूज

Major accident: Trainer aircraft crashes in Kasganj….#upnews

यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर...

error: Content is protected !!