आगरालीक्स…दुखद, आगरा के दो जवान भाइयों की एक्सीडेंट में मौत. बाइक से गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे. ओवरटेक करते समय सामने से आए वाहन ने रौंदा…
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में रहने वाले दो चचेरे भाइयों की मथुरा के सौंख में एक्सीडेंट से मौत हुई है. दोनो भाई बाइक से गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने के लिएजा रहे थे. सौंख में ओल जाजन पट्टी मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन ने इनकी बाइक को चपेट में लेकर रौंद दिया. दोनेां की मौके पर ही मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया. आगरा में जब इनके गांव में शव पहुंचे तो कोहराम मच गया.बाइक से निकले थे गोवर्धन के लिए
सैंया के गांव भोसोन में रहने वाला 22 साल का जसवंत सिंह रविवार को अपने चचेरे भाई 21 सल के सचिन पुत्र भोला के साथ गोवर्धन की सत्पकोसीय परिक्रमा देने के लिए निकले थे. थाना मगोर्रा के गांव गढ़ी विस्सा में इनकी ननिहाल भी है. रात करीब साढ़े नौ बजे ओल जाजन पट्टी मार्ग स्थित गांव पुरा के पास आंधी से गिरे पेड़ को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे एक वाहन ने इनको चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. घटना में दोनेां की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में शवों को परिजनों को सौंप दिया.