आगरालीक्स…आगरा के केनरा बैंक में लगी आग, आग की लपटें देख बाहर को भागे बैंक कर्मचारी…
आगरा के बोदला—जगदीशपुरा रोड पर स्थित केनरा बैंक में आज शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग की लपटों को देखकर बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे सभी बाहर को निकल गए. सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया जा रहा है. यह आग आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 1 स्थित केनरा बैंक में लगी. बतया जाता है कि जब आग लगी तो बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे.