Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: 500 girl students who passed the 12th class examination with high marks were honored in Agra…#agra
आगरा

Agra News: 500 girl students who passed the 12th class examination with high marks were honored in Agra…#agra

467

आगरालीक्स…आगरा में 12वीं की परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वालीं 500 छात्राओं को किया गया सम्मानित.

सामाजिक संस्था सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए किसी भी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वाली आगरा मंडल की 500 बेटियों को बल्केश्वर स्थित संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में महामेधा सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह अध्यक्ष महापौर हेमलता दिवाकर, मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सेवा आगरा के अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल, संस्थापक सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनमोहन चावला, आशा चावला, ट्रस्टी रविकांत चावला, अनु चावला, प्राचार्य मोहनी तिवारी, हरिओम गोयल और वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त ने श्रंखलाबद्ध तरीके से एक एक बेटी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि भाजपा सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए कई हितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। बेटियों की शिक्षा से उनकी आत्म निर्भरता का मार्ग निकलेगा। उन्होंने बेटियों को समझाया कि अच्छी संगत रखिए। फास्ट फूड से दूर रहिए। प्यार करना है तो अपने लक्ष्य से करें, अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश से करें। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने मेधावी बेटियों के सम्मान की पहल को सराहते हुए कहा कि इस सम्मान से इन बेटियों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने व अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। ये मेधावी बेटियाँ ही आगे चलकर सशक्त और समृद्ध भारत का नवनिर्माण करेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!