Tuesday , 16 June 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: Vice President, CM Yogi, Haryana Governor in Agra tomorrow, know the full details
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: Vice President, CM Yogi, Haryana Governor in Agra tomorrow, know the full details

512

आगरालीक्स…आगरा में कल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी आदित्यनाथ. हरियाणा के राज्यपाल और महाराष्ट्र विधान परिषद चेयरमैन भी आ रहे हैं. जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आगरा के जीआईसी ग्राउंड में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश और प्रदेश के कई वीवीआईपी यहां पहुंच रहे हैं. इनमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और महाराष्ट्र विधान परिषद चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा पहुंच चुके हैं.इन सभी के कार्यक्रम फाइनल हो गए हैं.

जानें इन सभी के कार्यक्रम
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगरा में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सीएम योगी तीन घंटे. सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर लखनऊ से खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचेंगे और यहीं उपराष्ट्रपति के आने तक रहेंगे. उपराष्ट्रपति दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट उतरेंगे, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हेंगे. उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और महाराष्ट्र के विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी आएंगे. दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक यहां रहेंगे. इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट पर सभी रवाना हो जाएंगे. दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां सीएम योगी उपराष्टपति को विदा करेंगे. 4 बजे उपराष्ट्रपति का प्लेन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. इसके 15 मिनट बाद सीएम योगी भी लखनऊ के लिए राजकीय विमान से प्रस्थान करेंगे.

हरियाणा के राज्यपाल का कार्यक्रम
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे जीआईसी कार्यक्रम स्थल जाएंगे. शाम चार बजकर 20 मिनट पर जीआईसी से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 4 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेंगे.यहां से 10 मिनट पर नई दिल्ली के लिए राजकीय विमान से रवाना होंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!