आागरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप तो शाम होते ही आंधी, बादल और बारिश का बना मौसम. 5 जून से बदलेगा मौसम…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में मौसम का अलग अलग नजारा देखने को मिल रहा है. सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकल रही है तो शाम होने के बाद आंधी, बादल और बारिश का मौसम बन रहा है. पिछले तीन दिन से ऐसा ही हो रहा है. सोमवार को भी सुबह से लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखाई दिए लेकिन शाम को 5 बजे के बाद से मौसम बदला और आसमान में काले घने बादल छा गए. तेज हवाएं चलने लगी और बारिश जैसा मौसम हो गया है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 5 जून के बाद से गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देगी और तापमान फिर से 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 02/06/25) 37.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/06/25) 24.2
Departure from Normal(oC) -3.0