आगरालीक्स… आगरा में आॅल क्वींस लाइफ स्टाइल फैशन एग्जीबिशन एक और दो सितंबर को लगने जा रही है। होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में लगने जा रही एग्जीबिशन में एंट्री फ्री रहेगी। साथ ही एक ही छत के नीचे लेबित रितु कुमार के स्टाइलिश ड्रेसेज, गुडगांव से रेशमा की पोटरी और क्रोकरी सहित स्टाइलिश ड्रेसेज, फुटवेयर, खिलौने से लेकर मोबाइल एसेसरीज एक छत के नीचे मिल सकेंगी। आयोजक पर्णिका गर्ग ने बताया कि एग्जीबिशन में टीयर्स संस्था के बच्चों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी खरीद सकेंगे।