Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Metro journey will start soon from ISBT to Taj Mahal…underground work is complete…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Metro journey will start soon from ISBT to Taj Mahal…underground work is complete…#agranews

518

आगरालीक्स…आईएसबीटी से ताजमहल तक जल्द शुरू होगा मेट्रो का सफर…अंडरग्राउंड का काम पूरा. जानें कब से शरू होगा सफर, किराया सहित पूरी जानकारी

ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रयोरिटी सेक्शन में रिकॉर्ड टाइम में टनल का निर्माण पूरा किया। इसके बाद आज मन:कामेंश्वर मेट्रो स्टेशन पर स्थित रिट्रीवल शाफ्ट पर अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल कर शहर में टनल निर्माण कार्य को पूरा कर टीबीएम विदाई की ओर बढ़ चली है। आगामी समय में शहर को गति देती आगरा मेट्रो ट्रेनें टनल से गुजरेंगी तो टीबीएम के योगदान को जरूर याद किया जाएगा। सितंबर तक आईएसबीटी तक मेट्रो का सफर शुरू हो सकेगा। मंगलवार को मन:कामेंश्वर मेट्रो स्टेशन पर स्थित रिट्रीवल शाफ्ट पर अंतिम ब्रेकथ्रू हासिल कर आगरा मेट्रो के भूमिगत भाग में टनल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इस अवसर पर यूपी मेट्रो के एमडी, सुशील कुमार ने आगरा मेट्रो टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगरा मेट्रो टीम ने विभिन्न चुनौतियों को पार कर प्रथम कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में टनल निर्माण कार्य पूर्ण किया है, जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यूपी मेट्रो टीम इस भाग में जल्द से जल्द मेट्रो सेवा प्रदान करने के संकल्प के साथ तेज गति से काम कर रही है। वहीं इस इतिहास के साक्षी बने मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए पूरी मेट्रो टीम को बधाई दी और कार्य प्रगति की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होगा और प्रस्तावित सभी मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को मेट्रो सेवा मिलेगी।

ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में इस ब्रेकथ्रू के साथ सिविल निर्माण पूरा हो गया है। बता दें कि स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। फिलहाल, सभी शेष चार भूमिगत स्टेशनों (मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी एवं आरबीएस कॉलेज) में फिनिशिंग का काम तेज गति के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही इस भाग में तेज गति के साथ ट्रैक आदि सिस्टम का काम किया जा रहा है।

सितंबर से शुरू हो सकता है सफर
गौरतलब है कि प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। प्रथम कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में चार टीबीएम के जरिए टनल का निर्माण किया गया, जिसमें दो टीबीएम मशीनों को आरबीएस रैंप से आगरा कॉलेज के बीच, वहीं अन्य दो टीबीएम को आगरा कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक टनल निर्माण हेतु प्रयोग किया गया। इसके अलावा आईएसबीटी तक पिलर लगाने का काम भी पूरा हो गया है। जल्द ही यहां मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। सितंबर तक आईएसबीटी तक मेट्रो का सफर शुरू होने की संभावना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!