आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में हर दूसरी किशोरी में खून की कमी मिल रही है। इसलिए खून की जांच जरूर कराएं। ( Agra News: Girls suffer from anemia#Agra )
किशोरियों में खून की कमी के कारण थकान के साथ ही काम करने में मन नहीं लग रहा है। हार्मोन का बदलाव सहित अन्य समस्याएं हो रही हैं। मगर, स्कूल जाने वाली छात्राओं की खून की जांच नहीं कराई जाती है। खून की कमी के पीछे एक बड़ा कारण फास्ट फूड का सेवन है, इससे भी खून की कमी की समस्या बढ़ने लगी है।
हरी पत्तेदार सब्जी खिलाएं
बच्चों को हरी पत्तेदारी सब्जी, फल का सेवन अधिक कराएं, जिससे उनमें खून की कमी ना हो। इसके साथ ही रात में बच्चे ज्यादा देर तक ना जगें जल्दी सो जाएं। जिससे सुबह जल्दी उठें और खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लें।