आगरालीक्स…अयोध्या में अब रामलला के साथ राजा राम के भी कीजिए दर्शन. श्री राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा. राम—सीता, हनुमत संग तीनों भाइयों के कीजिए दर्शन…
अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. गुरुवार को राम मंदिर में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा हुई. एक साल पहले जहां रामलला यानी भगवान राम बाल रूप में विराजित हुए थे तो आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भगवान राम राजा राम बनकर यहां विराजे हैं. सीएम येागी आदित्यनाथ ने भव्य मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की. इसमें भगवान राम, माता जानकी और हनुमान के साथ अपने तीनों भाइयों श्रीभरत, श्री लक्ष्मण और श्री शत्रुघ्न के साथ दर्शन दे रहे हैं. ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण में पंडितों, आचार्यों और संतों का समवेत स्वर, शंखध्वनि और हवन की महक ने एक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया और इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया. इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इससे पहले सीएम ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया.