अलीगढ़लीक्स…ट्रेन में पकड़ा गया फर्जी टीटीई. यात्रियों की बना रहा था फर्जी टिकट. आनलाइन वसूल रहा था पैसे. जीआरपी ने किया अरेस्ट…फर्जी आईकार्ड सहित अन्य सामान मिला
उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर लोगों के फर्जी टिकट बनाकर लोगो से धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को थाना जीआरपी ने अलीगढ जं0 से अरेस्ट किया है. अभियुक्त के कब्जे से 13 टिकट, आईकार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है.प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में डयूटीरत पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गाडी सं0 12420 गोमती एक्सप्रेस में स्वयं को टीटीई बताकर लोगों की फर्जी टिकट बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. उपमुख्य टिकट अधीक्षक की तहरीर पर थाना अलीगढ़ जंक्शन पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. पकड़े गए फर्जी टीटीई का नाम देवेन्द्र कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी नहेरु नगर दुर्गा पुरी कालोनी थाना सदर जिला सहारनपुर वर्तमान पता माधूपुरा गौऊपुरी थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद है.