मथुरालीक्स…वृंदावन में बांकेबिहारी जी के वीआईपी दर्शन के लिए वसूली जा रही थी मोटी रकम. आनलाइन कर रहे थे प्रचार..दो बाउंसर पुलिस ने किए अरेस्ट…
मथुरा के वृंदावन में पलिस ने दो बाउंसर को अरेस्ट किया है. ये दोनों बांकेबिहारी जी के वीआईपी दर्शन के लिए लोगों से मोटी रकम वसूल रहे थे. पुलिस ने श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने वाले इस फर्जी बाउंसर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में माधव बाउंसर ग्रुप नामक एक गैर पंजीकृत कंपनी के दो आरोपी रोहित और लक्की उर्फ छोटू को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ये लोग प्रचार करते थे कि वे भीड़ से बचाकर वीआईपी दर्शन की सुविधा प्रदान करते हैं. इसके लिए वो श्रद्धालुओं से पैसे वसूलते थे. गिरोह मंदिर परिसर के भीतर तक श्रद्धालुओं को जबरन घुसाकर उन्हें दर्शन करवाता और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे. पुलिस ने दो बाउंसर रोहित पुत्र डालचंद निवासी कोसीकलां और लक्की उर्फ छोटू पुत्र जगदीश निवासी सौंख रोड को अरेस्ट कर जेल भेजा है.