आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग, 43 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा आगरा. हीटवेव का अलर्ट…मौसम विभाग ने कहा—अभी और बढ़ेगा तापमान
आगरा में आज आसमान से मानो आग बरसी हो. सुबह से ही सूरज के तल्ख् तेवर देखने को मिले. सूरज की किरणें इतनी तेज थीं कि एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था. दोपहर में तो हालात और ज्यादा भीषण गर्मी के हो गए. धूप इतनी तेज थी कि शहर की कॉलोनियों के साथ मुख्य रोडों पर भी सन्नाटा सा पसरा रहा. लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले.प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. यह प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा. आगरा से अधिक तापमान प्रयागराज में रहा जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान भी 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/06/25) 43.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/06/25) 26.7
Departure from Normal(oC) -1.7