Sunday , 21 June 2026
Home साहित्य Agra News: Three writers from Agra honoured on being nominated to the Joint Hindi Advisory Committee of the Government of India…#agra
साहित्य

Agra News: Three writers from Agra honoured on being nominated to the Joint Hindi Advisory Committee of the Government of India…#agra

412

आगरालीक्स…आगरा के तीन साहित्यकार डॉ राजेंद्र मिलन, श्रुति सिन्हा और हरिओम शर्मा का भारत सरकार की संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति में नामित होने पर सम्मान…

ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में आगरा के तीन प्रतिष्ठित साहित्यकारों को भारत सरकार की संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति में नामित होने पर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में आयोजित किया गया, जिसमें आगरा के साहित्य, शिक्षा, कला और समाजसेवा से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेंद्र मिलन, शिक्षाविद व मंच संचालिका श्रीमती श्रुति सिन्हा तथा लेखक एवं समाजसेवी हरिओम शर्मा को शॉल, प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तीनों साहित्यकारों को भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है, जो आगरा की साहित्यिक गरिमा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने वाला क्षण है। संस्था के संस्थापक मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रज सिर्फ एक भूगोल नहीं, एक जीवंत परंपरा है – जहां साहित्य, संस्कृति और चेतना समाहित है। आज का यह समारोह उस परंपरा के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है।

उपाध्यक्ष राहुल जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं, ब्रज की सांस्कृतिक चेतना और श्रीकृष्ण की लीलाओं से है। इस भूमि की आत्मा साहित्य में बसती है और उसे सम्मान देना, ब्रज की आत्मा को प्रणाम करने जैसा है। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने सभी अतिथियों, विद्वानों और साहित्य अनुरागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संस्था के उपाध्यक्ष सीएस अनुज अशोक और विमल गोयल ने सभी आमंत्रित अतिथियों और साहित्यिक समाज का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हिंदी साहित्य की वर्तमान दिशा, युवा लेखकों की भूमिका और ब्रज की सांस्कृतिक भाषा की संरक्षण-प्रवृत्तियों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में वत्सला प्रभाकर, अशोक अश्रु, डॉ. आभा चतुर्वेदी, रचना कपूर, शरद गुप्ता, हरीश कुमार सिंह भदौरिया, प्रो. युवराज सिंह, प्रो. महावीर सिंह, अदिति कात्यायन, मीना कुमारी, मोहित सक्सेना, कमलेश चंद जैन, अजय रंगीला, रितु गोयल, शीला बहल, अंजलि स्वरूप, रीता शर्मा आदि की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमा प्रदान की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

साहित्य

Agra Live News: Senior litterateur and educationist Dr. Indrapal Singh ‘Indra’ was remembered with emotion on his birth anniversary…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. इंद्रपाल सिंह ‘इंद्र’ की जयंती...

साहित्य

Renowned poet and Padma Shri Dr. Bashir Badr passes away at the age of 91

आगरालीक्स…न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए…मशहूर शायर व...

साहित्य

Agra News: The dignity of dedication, culture, and values ​​was reflected in the divine performance of Vrinda Bansal’s Bharatanatyam Arangetram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वृंदा बंसल के भरतनाट्यम अरंगेत्रम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी...

साहित्य

Agra News: Senior litterateur Sheelendra Kumar Vashisht received the Sahitya Shiromani Award in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ को दिल्ली में मिला साहित्य...

error: Content is protected !!