Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Devotees gathered in large numbers to see Lord Jagannath decorated with lotus flowers in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Devotees gathered in large numbers to see Lord Jagannath decorated with lotus flowers in Agra…#agranews

421

आगरालीक्स…आगरा में कमल पुष्पों से श्रंगारित भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालू. श्रीजगन्नाथ मंदिर में पाण्डव निर्जला एकादशी महोत्सव पर कमल पुष्पों से सजा मंदिर, हरिनाम के लगे जयकारे

श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में कमल पुष्पों की शीतलता बिखरी थी। भक्तों के मुख पर हरिनाम के अखण्ड संकीर्तन की स्वरलहरियां और आंखों में अपने आराध्य को एकटक निहारने की लालसा। ढोलक और मृदंग पर हरे राम, हरे कृष्णा… की धुन पर झूमते नाचते श्रद्धालु कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) में आज भक्तिभाव के साथ पाण्डव निर्जला एकादशी महोत्सव व कमल मनोरथ का आयोजन किया गया। जहां भक्तों को कमल मनोरथ व पाण्डव निर्जला एकादशी के महत्व के साथ हरिनाम की भक्ति की शक्ति का महत्व समझाया गया।

आज शाम 4 बजे से रात 9 बजे मृदंग, मंजीरों संग अखण्ड संकीर्तन का आयोजन किया गया। प्रातः मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने पाण्डव निर्जला एकादशी कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि वर्ष की सभी एकादशी में निर्जला एकादशी का महत्व सबसे अधिक है। कभी भूखा न रहने वाले पाण्डव पुत्र भीम ने इस एकादशी का व्रत रखा था। निर्जला एकादशी का व्रत करने से वर्ष की सभी एकादशी का फल प्राप्त होता है। वहीं भक्तों ने ऑनलिन जुड़कर भगव्त गीता के 18 अध्याय का पाठ किया। तपती गर्मी में कमल मनोरथ के तहत भगवान का श्रंगार कमल पुष्पों से किया गया। बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग श्रीहरि को कमल पुष्पों से सुसज्जित गुलाबी रंग की पोशाक से सजाया गया। कमल व मोहरे के पुष्पों और जगमग रोशनी से मंदिर परिसर अलौकिक आभा बिखेरता नजर आ रहा था, जहां हर भक्त अपने आराध्य को निहारने के लिए उत्सुक था। इस अवसर पर मुख्य रूप से तरुण शर्मा, वंदना शर्मा, शाश्वत नंदलाल, शैलेश प्रभु, सुशील ग्रवाल, नितेश अग्रवाल, देवकेशव प्रभु, हिमांशु, अदिति गौरांगी, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

error: Content is protected !!