आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर सरियों से भरे ट्रक में घुसी कार. महिला की मौत. बेटी को छोड़कर कार से वापस आ रहे थे मां—बेटे
आगरा में शनिवार को हाइवे पर एक दुर्घटना में महिला की मौत हो गई. वह अपनी बेटी को छोड़कर वापस घर आ रही थीं. उनका बेटा कार को ड्राइव कर रहा था लेकिन सुल्तानगंज की पुलिया पर पुल के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे सरियों से भरे एक ट्रक के अनियंत्रित होने पर कार उसमें जा टकराई. हादसे में कार सवार महिला बुरी तरह से घायल हो गईं. किसी तरह उन्हें गंभीर हालत में रेनबो अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई.मृतक महिला का नाम इंदु सारस्वत पत्नी शशि सारस्वत है. इंदू सारस्वत मूल रूप से हाथरस के गांव अभयपुरा की रहने वाली थीं और आगरा के निर्भय नगर वैभव हाइट में निवास करती थीं. आज सुबह वह अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गई थीं. वापसी में वह बेटे के साथ अपनी कार से आ रही थीं कि सुल्तानगंज की पुलिया पुल के पास एक सरियों से भरे ट्रक के अनियंत्रित होने पर कार ट्रक में जा घुसी. हादसे में इंदू सारस्वत बुरी तरह से घायल हो गईं. उन्हें पहले हेरिटेज और बाद में रेनबो अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. हादसे के दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.