आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बेटी को एयरपोर्ट छोड़कर आ रहीं कोल्ड स्टोरेज संचालक की पत्नी की कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई, मौत। ( Agra News: Car Collide with truck, Cold storage owner Wife died#Agra)
आगरा के निर्भय नगर स्थित विभव हाइटस, मूल निवासी अभयपुरा खंदौली के रहने वाले कोल्ड स्टोरेज संचालक शशि सारस्वत की पत्नी अपने बेटे के इंदु सारस्वत के साथ कार से बेटी को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गईं थी। बेटी को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद कार से घर लौट रहीं थी, कार उनका बेटा चला रहा था।
आगे चल रहे सरिया से भरे ट्रक में घुसी कार
शनिवार सुबह सुल्तानगंज की पुलिया के पास आगे चल रहे सरिया से लदे ट्रक से कार टकरा गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, कार में फंसी इंदू सारस्वत और उनके बेटे को बाहर निकाला गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन मौत हो गई।