आगरालीक्स…Agra News: टीबी की बीमारी से भी बांझपन बढ़ रहा है, दवा के साथ ही परिवार का साथ भी जरूरी है। ( Agra News: TB Patient adopt programme in Agra#Agra )
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए दवा के साथ-साथ परिवार का प्यार बहुत जरूरी है क्योंकि भावनात्मक सहयोग से टीबी मरीजों की रिकवरी में जल्दी सुधार होते हुए देखा गया है। टीबी के मरीजों को नियमित दवा का सेवन करने, मास्क लगाने के बारे में जानकारी देते हुए लाभों के बारे में टिप्स दिए गए और परिवार के अन्य सदस्यों को टीबी से बचाव करने के बारे में जानकारी दी गई ।
ने बताया कि डीटीसी आगरा के द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार और भावात्मक सहयोग देना जरूरी हैं। निक्षय मित्र बनाने का उद्देश्य टीबी मरीजों को सकारात्मक और समर्थनकारी वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे अपने इलाज के दौरान मजबूत और सकारात्मक बने रहें। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को इलाज की अवधि तक प्रतिमाह पोषण संबंधी सहायता के लिए एक हजार रुपये की धनराशि भी प्रदान की जाती है जो डीवीडी के माध्यम से सीधे मरीज के बैंक खाता में आती है ।
निक्षय मित्र बनाने के उद्देश्य हैं----
• टीबी मरीजों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करना
• टीबी मरीजों को उनके इलाज के दौरान प्रेरित करना
• टीबी मरीजों को समाज में उनके अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करना
• टीबी मरीजों को उनके इलाज के दौरान आवश्यक सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना