आगरालीक्स…Agra News: आगरा के ढाबा की मिक्स वेज में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद एफएसडीए ने लिए सैंपल, जांच के लिए भेजे। ( Agra News: FSDA take sample after insect found in Mix Veg of Dhaba in Agra#Agra )
आगरा के एत्मादपुर के छलेसर में महावीर ढाबा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफएसडीए के सहायक आयुक्त शशांक त्रिपाठी का कहना है कि महावीर ढाबा का एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में एक प्लेट में मिक्स वेज थी उसमें कीड़ा दिखाई दे रहा था। मिक्स वेज में कीड़ा होने का वीडियो वायरल होने के बाद टीम को जांच और सैंपल लेने के लिए भेजा गया। टीम ने महावीर ढाबा पर पहुंचने के बाद जांच की।
दो सैंपल लिए गए
एफएसडीए की टीम ने महावीर ढाबा से दो सैंपल लिए हैं, एक सैंपल मिक्स वेज का लिया गया है। मिक्स वेज में ही कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल हुआ था और दूसरा सैंपल आलू छोले की सब्जी का लिया है।