आगरालीक्स …Agra News: आगरा की भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है, हीट स्ट्रोक के लक्षण और कैसे बचाव करें।
आगरा में तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच चुका है। इसके साथ ही लू चलने लगी है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से शरीर में पानी और सॉल्ट की कमी होने लगती है। इसके साथ ही बेहोशी छाने के साथ शरीर का तापमान बढ़ जाता है पसीना और पेशाब आना बंद हो जाता है। ये लक्षण घातक हो सकते हैं।
पंखे के नीचे लिटा दें
हीट स्ट्रोक के मरीजों में प्राथमिक उपचार के लिए शरीर का तापमान कम किया जाता है इसके लिए हीट स्ट्रोक से पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे लिटा दें और पूरे शरीर पर सादा पानी डालें ज्यादा ठंडा पानी ना डालें इससे शरीर का तापमान कम होने लगता है। इसके बाद डॉक्टर को दिखाएं।