आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू। 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन। ( Agra News: 22nd June last date for admission in training programme in ITI#Agra )
प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहाबाद अनुज कुमार मौर्या के अनुसार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहाबाद, आगरा में संचालित एक वर्षीय, दो वर्षीय में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित व्यवसायों में माह अगस्त, 2025 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है, जिस हेतु अभ्यर्थी को वेबसाइट http://www.sevtup.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून है। ऑनलाइन आवेदन का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिंग/यू.पी.आई. के माध्यम से किया जाना है। अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट http://www.sevtup.in तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहाबाद, आगरा पर संपर्क करें।