आगरालीक्स…Agra News: गर्मी से बचने के लिए कितना पानी पीना चाहिए, कैसे करें पता जिससे डीहाइड्रेशन की समस्या ना हो। ( Agra News: Two to Three Liter Urine output required to prevent dehydration#Agra )
आगरा की प्रचंड गर्मी में लोगों के शरीर से पसीना टपक रहा है, इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। पानी की कमी यानी डीहाइड्रेशन से मुंह सूखने लगता है, प्यास ज्यादा लगती है और उल्टी दस्त की समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए अपने शरीर में पानी की कमी ना होंने दें लेकिन कितना पानी पीएं, यह कैसे पता कर सकते हैं।
दो से तीन लीटर पेशाब आए, इतना पानी पीएं
विशेषज्ञों के अनुसार, पानी कितना पीना चाहिए, इसका आकलन पेशाब की मात्रा से किया जाता है। ऐसा इसलिए कि सर्दियों में पसीना नहीं आता है तो शरीर को पानी की जरूरत भी कम होती है और गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है इसलिए पानी की जरूरत ज्यादा होती है। इसलिए इतना तरह पदार्थ का सेवन करना चाहिए जिससे दिन में दो से तीन लीटर पेशाब आ जाए।