आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बिजली ने उड़ाया नींद का फ्यूज, आधी रात में बिजली कट, मोबाइल पर आते रहे मैसेज, सुबह आई बिजली। ( Agra News: Sleep problem due to electricity cut in Agra#Agra)
आगरा में तेज धूप और लू चलने के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात में भी गर्म हवा चल रही है। ऐसे में बुधवार रात को कई क्षेत्रों में रात में बिजली गुल हो गई, अचानक से लाइट जाने पर लोग परेशान हो गए। उन्होंने टोरंट के नंबर पर कॉल किया, कुछ देर बाद ही नेटवर्क रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ समय भी दिया गया जब विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। मगर, इस मैसेज के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो गए।
रात में गलियों में टहलते रहे लोग
कमला नगर के यमुना विहार फेज टू में बिजली आपूर्ति टोरंट के मैसेज में दिए गए समय के बाद भी नहीं आई तो लोगों ने फोन किया। इसके बाद सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का मैसेज आ गया लेकिन इसके बाद भी बिजली नहीं आई। बिजली न आने और रात में गर्मी के चलते लोग गलियों में टहलते रहे, सुबह के समय लाइट आई इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।