आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में इंटीग्रेटेड बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकाम-बीएड पाठ्यक्रमों को शुरू करने की तैयारी, इसके लिए एनसीईटी को पत्र प्रेषित किया गया है। ( Agra News: Integrated BA, Bsc, Bcom Bed Course may start in DBRAU, Agra#Agra) साथ ही बीए-एलएलबी और एलएलबी पाठ्यक्रमों की शुरुआत हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमोदन की प्रक्रिया भी चल रही है। वर्तमान में विश्वविद्यालय एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। इस बार विद्यार्थी स्वयं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर पाठ्यक्रम का चयन करेंगे, काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विद्यार्थियों के सुविधा हेतु नोडल केंद्रों पर एडमिन द्वारा डाटा संशोधन की व्यवस्था की गई है। साथ ही लॉगइन आईडी पर स्वयं भी सीमित संशोधन संभव होगा। अंतिम तिथि घोषित होते ही सीट लाकिंग और एडमिट लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रथम सत्र की परीक्षा भी इसी पोर्टल के माध्यम से कराएगा।
योग दिवस पर प्रदेश स्तर का ऐतिहासिक आयोजन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। प्रदेश स्तर पर 50,000 लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह कार्यक्रम पालीवाल पार्क व छलेसर परिसर सहित विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 11 विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृखला चलाई जा रही है, इसमें स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में योग वाटिका और मियाबाकी गार्डन का निर्माण भी शामिल है। 18 जून को जुबली हाल में केएमआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न देशों के योगाचार्य प्रतिभाग करेंगे। साथ ही योग रैली और जन-जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें योग के साथ-साथ हैंडबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग, खो-खो आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के निदेशक डा. अखिलेश चंद्र , डा. सिंधुजा चौहान, डा. महेश फौजदार, डा. उरदेव सिंह तोमर, डा. नरेंद्र सिंह, रविशंकर वर्मा द्वारा योग शिविर आयोजित किया जा रहा है।