आगरालीक्स…Agra News: विमान हादसे में आगरा के एमएनसी कंपनी में मैनेजर नीरज लवानिया और पत्नी की मौत, व्यस्त जिंदगी में समय निकाल पत्नी के बर्थडे की गोल्डन जुबली मनाने लंदन जा रहे थे। ( Agra News: Native Of Agra 51 year old Neeraj & his Wife died in Ahmedabad Plane crash#Agra)
आगरा के अकोला के रहने वाले नीरज लवानिया अपनी पत्नी अपर्णा और स्नातक कर रही बेटी अर्पणा के साथ 2015 से वडोदरा में रह रहे हैं, नीरज लवानिया मल्टीनेशनल एसी नेल्सन कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने आगरा कॉलेज से बीएससी की थी इसके बाद जॉब करने लगे। नौकरी में उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का समय नहीं मिला, नीरज लवानिया 51 साल के हो गए थे और उनकी पत्नी 50 साल की थीं। पत्नी की जन्मदिन की गोल्डन जुबली मनाने के लिए लंदन टूर का प्रोग्राम बनाया था।
16 दिन के लिए जा रहे थे लंदन
नीरज लवानिया पत्नी अर्पणा के साथ 16 दिन के लिए लंदन जा रहे थे उन्हें 26 जून को लौटना था। बेटी को साथ नहीं ले जा रहे थे वह यहीं थी। उन्हें दोपहर में अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इससे पहले उन्होंने अपने बड़े भाई सतीश लवानिया से बात की थी और कहा था कि लंदन पहुंचने के बाद उनसे बात करेंगे। लंदन में उनके रिश्तेदार भी रहते हैं। अकोला में नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया परिवार के साथ रहते हैं जबकि सबसे बड़े भाई विनोद लवानिया दिल्ली में रहते हैं।