आगरालीक्स…Agra News : आगरा में होटल के कमरे में तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग। ( Agra News Video: Fire Break out in Hotel room in Agra#Agra)
आगरा के यमुना पार क्षेत्र के कालिंदी विहार में होटल मिड नाइट है, रविवार सुबह होटल की सेकंड फ्लोर पर कमरा नंबर 203 में अचानक से तेज आवाज हुई, इसके साथ ही आग की लपट और धुआं उठने लगा, कर्मचारी कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक आग की लपटें तेज हो चुकीं थी।
एसी में आग लगने की आशंका
जिस समय होटल में आग लगी उस समय कमरे में कोई नहीं था। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से कमरा पूरी तरह से जल गया, कमरे में रखा सामान भी जल गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो कमरों में आग फैल गई, कमरों के बाहर की गैलरी तक आग की लपटें आ गईं, आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।