उत्तराखंडलीक्स… केदारनाथ से लौटते समय खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर क्रैश, आग का गोला बना, कैप्टन, 23 महीने के बालक सहित सात की मौत, दो दिन के लिए हेलीसेवा पर रोक। ( Heli seva stop after helicopter crash in Gaurikund, 23 month old child & 6 other died, Video)
केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद लोग गुप्तकाशी आने के लिए हेली सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार सुबह 5.30 बजे आर्यन कंपनी का हेलीकाप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए यात्रियों को लेकर आ रहा था, हेलीकाप्टर में कैप्टन राजीव के अलावा छह यात्री थी इसमें एक 23 महीने का बच्चा भी था।
गौरीकुंड में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश
रविवार सुबह 5.30 बजे गौरीकुंड में हेलीकाप्टर क्रैश हो गया, हेलीकाप्टर के गिरते ही आग लग गई। तेज आवाज और आग निकलने पर स्थानीय लोग पहुंच गए, उनकी सुचना पर बचाव दल भी आ गया लेकिन हादसे में हेलीकाप्टर के पायलट कैप्टन राजीव, सभी यात्री सहित सात लोगों की मौत हो गई।
दो दिन के लिए हेली सेवा पर रोक
हेलीकाप्टर क्रैश होने के बाद अभी दो दिन के लिए हेली सेवा पर रोक लगा दी है। प्रारंभिक जांच में हेलीकाप्टर के क्रैश होने का कारण खराब मौसम ही माना जा रहा है।
इनकी हुई मौत
कैप्टन राजीव, पायलट आर्यन अवेशन
महाराष्ट्र सैन मंदिर के रहने वाले 41 साल के राजकुमार सुरेश जायसवाल, उनकी पत्नी 35 साल की शारदा राजकुमार जायसवाल और 23 साल की बेटी काशी। 66 साल के बिजनौर के रहने वाले विनोद देवी और 46 साल के रुद्रप्रयाग के रहने वाले विक्रम की हादसे में मौत हो गई।