आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉक्टर की पत्नी के पास फोन आया, कहा उनकी लंदन में पढ़ रही बेटी के अश्लील वीडियो हैं, इन वीडियो को वायरल कर दूंगा। ( Agra News: Cyber Criminal call on Doctor daughter Mobile for blackmail, FIR lodge#Agra )
आगरा के यमुना पार के रहने वाले डॉक्टर ने थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनकी बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है। बेटी का मोबाइल नंबर डॉक्टर की पत्नी के पास रहता है। 13 जून को बेटी के मोबाइल पर फोन आया, कहा कि मेरे पास आपकी बेटी के अश्लील वीडियो हैं और पैसे मांगे। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, उसके बारे में जानना चाहा तो गाली गलौज करने लगा, उसका फोन काट दिया।
2 साल पहले भी इसी तरह का आया था फोन
इससे पहले भी इसी तरह के फोन आ चुके हैं, दो साल पहले भी कुछ लोगों ने फोन कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पैसे मांगे थे लेकिन सतर्कता के चलते आगे कुछ नहीं किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस जांच में जुटी है।