आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बीच रोड पर स्कूटी खड़ी कर युवतियों में मारपीट, गाली गलौज, दो युवतियों पर दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: Girl beaten up by two girls, FIR lodge#Agra )
आगरा के थाना सदर में राजपुर चुंगी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें आरोप लगाए हैं कि चार जून को कंपनी गार्डन के पीछे वाले रोड पर उसे मिलने के लिए बुलाया, वहां पहले से युवती खड़ी हुईं थी। दो युवतियों ने मारपीट की और गालीगलौज की, धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो दोबारा पिटाई करेंगी।
मारपीट का वीडियो भी
युवती का कहना है कि मारपीट की घटना का वीडियो भी है, जिसमें राजपुर चुंगी और सुल्तानपुरा की रहने वाली युवती एक अन्य युवती के साथ मारपीट कर रहीं हैं, पास में ही स्कूटी खड़ी है। थाना सदर पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजपुर चुंगी और सुल्तानपुरा की रहने वाली युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।