मथुरालीक्स…Mathura News: आगरा रेलवे मंडल में प्लेटफार्म पर भिखारी की मौत हो गई, उसका बैग खोला तो नोट ही नोट भरे हुए थे, पंजाब नेशनल बैंक में एकाउंट भी मिला। ( Mathura News: Rs 91000 Cash found from beggars bag died on Mathura Junction Platform#Agra )
आगरा रेलवे मंडल के मथुरा रेलवे जंक्शन पर सोमवार को प्लेटफार्म नंबर आठ पर 64 साल के भिखारी की मौत हो गई, भिखारी के पास बैग भी रखा हुआ था। जीआरपी ने भिखारी की शिनाख्त करने के लिए बैग की तलाशी ली तो होश उड़ गए।
बैग में भरे थे नोट ही नोट
भिखारी के बैग को जीआरपी ने खोला, बैग में नोट ही नोट भरे हुए थे। बैग में इतनी मात्रा में नोट देख जीआरपी की टीम भी सोच में पड़ गई, इसके बाद नोट की गिनती की गई। बैग में 91 हजार से अधिक नोट मिले। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की विड्राल स्लिप भी मिली।
बैंक एकाउंट से शिनाख्त के प्रयास
बैंक एकाउंट की विड्रॉल स्लिप पर अंग्रेजी में खाता संख्या और नाम हरिदास देवनाथ लिखा था, विड्रोल स्लिप के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक में संपर्क किया गया। बैंक एकाउंट में पानीघाट दुर्गानगर का पता लिखा हुआ था, टीम पानीघाट पहुंची लेकिन भिखारी के बारे में पता नहीं चल सकता है।