आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन में मरीज की नाक, साइनस एवं आंखों की हड्डियों को गला चुके बड़े ट्यूमर को सर्जरी कर निकाला, दो घंटे चली सर्जरी। ( Agra News: Fibromyxoma operate in SNMC Agra#Agra)
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग में मंगवार को एक जटिल सर्जरी के द्वारा 35 वर्षीय मरीज के जबड़े के ट्यूमर को निकाला गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज को 2 साल से दाईं नाक में गांठ होने की समस्या थी ।उसकी सांस लेने तथा सूंघने की समस्या बराबर बनी रहती थी।चेहरे केदायींओर सूजन एवं आंख बाहर विस्थापित होने तक की नौबत आ गई।। समय के साथ इस ट्यूमर ने मरीज की नाक, साइनस एवं आंखों की हड्डियों को गला दिया एवं पिछले हिस्से तक फैल गया ।जांच में इस ट्यूमर को फाइब्रो मिक्सोमा पाया गया।यह एक प्रकार का ट्यूमर है जो कि काफी आक्रामक रूप से फैलता है।
दो घंटे चली सर्जरी
मंगलवार को 2 घंटे चले ऑपरेशन में प्रोफेसर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार के द्वारा लगभग 8 * 10 सेंटीमीटर का वृहद ट्यूमर पूर्णतया सफलता पूर्वक निकाला गयाएवं दाएं तरफ के ऊपरी जबड़े को ट्यूमर के साथ ,अर्थात टोटल मैक्सीलेक्टोमी की गई। ऑपरेशन के दौरान मरीज की आंख को सुरक्षित रखा गया जो कि डॉक्टरों के लिए काफी चुनौती पूर्ण कार्य रहा। यह मरीज के लिए किसी वरदान से काम नहीं है।
प्रोफेसर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार के साथ उनकी टीम में डॉक्टर सौम्यता नीरज, डॉक्टर श्रेया मनचंदा एवं डॉक्टर दीपा मौजूद रहे। एनेस्थीसिया विभाग की तरफ से डॉक्टर मंजरी, डॉक्टर कृष्णा एवं डॉक्टर काजल ने अपना योगदान दिया ।मरीज को सकुशल एवं स्थिर अवस्था में वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती रखा गया है और मरीज अपने ऑपरेशन से काफी संतुष्ट है।यह उपलब्धि प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र कुमार के अनुभवी नेतृत्व मेंविभागएवं संस्था की ताकत और विकास को दर्शाती है।