आगरालीक्स…Agra News: स्मार्ट सिटी आगरा में बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, शिवाजी मार्केट में दुकानों में पानी भरा, जलभराव से नारकीय हालात। ( Agra News Video: Rain & Lighting wreak havoc in Agra#Agra)
आगरा में मंगलवार शाम को प्री मानसून की दूसरी बारिश हुई, शाम चार बजे से मौसम बदल गया और 4.15 बजे से 5 बजे तक तेज बारिश हुई। इससे जगह जगह जलभराव हो गया। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने से देहात में पशुओं की मौत हो गई। कई जगह पेड़ों पर भी आकाशीय बिजली गिरी।
इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बुरे हालात
आगरा के कमला नगर के मुगल रोड पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते बारिश के बाद मुगल रोड पर पानी भर गया। कई घरों में भी पानी चला गया। कमला नगर सी ब्लॉक के साथ ही बल्केश्वर के कई क्षेत्रों में जभराव हो गया। यमुना पार में शाहदरा, 100 फीट रोड पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। वहीं, राजा की मंडी बाजार में भी पानी भर गया।
जलभराव की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर
नगर निगम द्वारा जलभराव होने पर निकाली के टीमें लगाई जाएंगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, इस नंबर पर जलभराव की सूचना दी जा सकती है।
टोल फ्री नंबर 1533 और 18001803015