आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 45 मिनट में प्री मानसून की 20 एमएम बारिश, सड़कोंं से लेकर घरों और दुकानों में जलभराव, 27 से मानसून की बारिश होने पर बिगड़ेंगे हालात, नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर। ( Agra News Video: Water Logging after 45 Minute of Pre Monsoon rain in Agra#Agra )
आगरा में मंगलवार को दिन भर तेज बारिश के बाद शाम चार बजे मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने के साथ ही अंधेरा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह जगह जलभराव हो गया।
इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बुरे हालात
आगरा के कमला नगर के मुगल रोड पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते बारिश के बाद मुगल रोड पर पानी भर गया। कई घरों में भी पानी चला गया। कमला नगर सी ब्लॉक के साथ ही बल्केश्वर के कई क्षेत्रों में जभराव हो गया। यमुना पार में शाहदरा, 100 फीट रोड पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। वहीं, राजा की मंडी बाजार में भी पानी भर गया।

जलभराव की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर
नगर निगम द्वारा जलभराव होने पर निकाली के टीमें लगाई जाएंगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, इस नंबर पर जलभराव की सूचना दी जा सकती है।
टोल फ्री नंबर 1533 और 18001803015
20 और 21 जून को तेज बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 20 और 21 जून को तेज बारिश हो सकती है। इससे दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। साथ ही बादल छाए रहेंगे।
आईएमडी का पूर्वानुमान
18-Jun 26.0 38.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
19-Jun 24.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-Jun 22.0 34.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
21-Jun 22.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
22-Jun 21.0 31.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
23-Jun 21.0 31.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm