आगरालीक्स…आगरा में लोग एसिडिटी की दवाएं बेवजह भी ले रहे हैं, इससे इन दवाओं की आदत पड़ रही है और फिर…सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान से जानें
आगरा के लोग एसिडिटी से परेशान हैं और जाने—अनजाने इस परेशानी को और बढ़ाते जा रहे हैं। वे एसिड को सप्रेस करने वाली दवाओं का इस्तेमाल बेवजह कर रहे हैं। इससे इन दवाओं की आदत पड़ती है और अंधाधुंध इस्तेमाल से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान ने बताया कि बहुत से लोग proton pump inhibitors (PPIs) लेते हैं। और इस इस्तेमाल को नियमित रूप से धीरे—धीरे बढ़ाते जाते हैं। ये जो एसिड सप्रेस करने की दवाएं हैं वो बहुत सारे अलग-अलग नामों से आती हैं। मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या आपको यह खानी चाहिए ?एसिड को सप्रेस करने वाली इन दवाओं में proton pump inhibitors सबसे अहम हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी हम इन्हें बेवजह इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि कई बार हम इन्हें जरूरत से ज्यादा और लंबे समय तक भी इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि चूंकि यह दवाएं एसिड को सप्रेस कर देती हैं तो हम पहले ही मनमर्जी से इन्हें खाना शुरू कर देते हैं ताकि हमें एसिड बने ही नहीं और फिर हमें इनकी आदत हो जाती है। यही बडे़ साइड इफेक्ट की वजह भी बन जाता है। जबकि अगर हम डाॅक्टर से बात करते तो इन दवाओं को इतना अधिक खाने की जरूरत ही नहीं थी।
वास्तव में अधिकांश मामलों में यह दवाएं कम समय खानी है। अगर एच पायलोरी इनफेक्शन है तो एक से दो सप्ताह तक, अल्सर में एंटीबायोटिक के साथ इन्हें चार से बारह सप्ताह तक और खाने की नली में घाव होने पर चार से बारह सप्ताह तक ही यह दवाएं खानी चाहिए। शॉर्ट कोर्स कभी बारह सप्ताह से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
इसलिए अपने डाॅक्टर से बात जरूर करें। डाॅक्टर इन दवाओं के ओवरयूज को रोकने में मदद कर सकते हैं और आपको साइड इफेक्ट से बचाकर इन दवाओं के फायदे को अधिक से अधिक कर सकते हैं।
- Agra Gastro Liver Center
- Agra Gastro News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra News : Do not take medicines for acidity without any reason
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best gastroenterologist in agra
- Dr. Vineet Chauhan Agra
- Dr. Vineet Chauhan told the benefits and disadvantages...#Agra
- gastro doctors in agra
- top gastroenterologist in agra