आगरालीक्स..Agra News: आगरा में छात्र की जन्मदिन पार्टी मनाकर बाइक से लौटते समय आंबेडकर पुल से 20 फीट नीचे गिरे तीन दोस्त, एक मौत। ( Agra News: Returning from Birthday Party three friends falls from Aambedkar Bridge, One died#Agra )
भैरव बाजार थाना छत्ता के रहने वाले 12 वीं के छात्र साहिल का गुरुवार को जन्मदिन था, साहिल अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए बाइकों से रामबाग गए थे। रामबाग में दोस्तों के साथ साहिल ने पार्टी मनाई। पार्टी मनाने के बाद रात में रामबाग से बाइक से भैरव बाजार बेलनगंज के लिए लौट रहे थे।
आंबेडकर पुल से नीचे गिरी बाइक
एक बाइक पर 12 वीं का छात्र साहिल था जिसका जन्मदिन था, उसके साथ दोस्त राज और रोहित थे। रात 11.30 बजे बाइक से लौटते समय आंबेडकर पुल पर बेलनगंज की तरफ टर्न है, टर्न लेते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और साहिल के साथ ही राज और रोहित आंबेडकर पुल से करीब 20 फीट नीचे गिर गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। पुलिस की मदद से साहित, राज और रोहित को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान राज की मौत
एसएन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान राज की मौत हो गई, जबकि साहिल की हालत गंभीर है और रोहित को ज्यादा चोट नहीं आई है। राज की मौत से चीख पुकार मची हुई है।