आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर विवाद, घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती। ( Agra News: Man open fire for Instagram comment#Agra)
आगरा के थाना कमला नगर के तेज नगर में अमित अपने परिवार के साथ रहता है, उसका सिकंदरा के रहने वाले एलीश से रंजिश चल रही है। दोनों में कई बार विवाद हो चुका है। अमित ने इंस्टाग्राम पर कोई कमेंट कर दिया था। आरोप है कि सिकंदरा का रहने वाला एलीश शुक्रवार सुबह तेज नगर पहुंचा, उस समय अमित अपने घर के बाहर बैठा हुआ था।
हाथ में लगे छर्रे
आरोप है कि एलीश ने घर के बाहर बैठे अमित पर फायरिंग कर दी, इससे अमित के हाथ में छर्रे लगे हैं, फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए लेकिन तब तक एलीश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अमित को अस्पताल में भर्ती कराया है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।