हाथरसलीक्स…दर्दनाक, चलती बस की खिड़की से झांक रहे 11 साल के बच्चे का सिर कटकर धड़ से हुआ अलग…अंदर छटफटाता रहा धड़, देखकर कांप गए लोग
आगरा से सटे हाथरस जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. बस में सफर कर रहे एक 11 साल के बच्चे का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया. सफर के दौरान उसने अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला लेकिन पिकअप की चपेट में आने से उसका सिर कटकर सड़क पर गिर गया जबकि धड़ अंदर बुरी तरह से छटफटाता रहा. यह मंजर देख बस में सवार अन्य लोग कांप गए. चीखते चिल्लाते हुए बस को रुकवाई गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बारात में जा रहा परिजनों के साथमृतक बच्चे का नाम अली बताया गया है. अलीगढ़ के रहने वाले शहाबुद्दीन के बेटे साहिल और बाबू खां के बेटे दानिश की शादी थी. बारात हाथरस जंक्शन कोतवाली के मोहरी गांव में जा रही थी. शहाबुद्दीन और बाबू खां के तीसरे भाई आस मोहम्मद का 11 साल का बेटा अली भी बारात में शामिल होकर बस से जा रहा था. केलोरा चौराहे के पास ये हादसा हो गया. हादसे के बाद पिता ने बस को रुकवाई को बाहर पड़े बेटे के कटे सिर को उठाया. यह देख वह बदहवास हो गया. चाचा ने कटे सिर को गमछे से ढका और रोते हुए धड़ से लगाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा. बचचे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं.