Thursday , 15 October 2026
Home हाथरस Truck hits motorcycle; father and son killed…#hathrasnews
हाथरस

Truck hits motorcycle; father and son killed…#hathrasnews

96

हाथरसलीक्स...आगरा—अलीगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा. ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर. पिता—पुत्र दोनों की मौत. ​बाइक को घिसटता ले गया ट्रक, लगी आग

आगरा—अलीगढ़ हाइवे पर हाथरस के सासनी में दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप बेटे को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती गई जिससे उसमें आग लग गई. हादसे में पिता पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. आग लगने से बाइक पूरी तरह से जल गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मुरब्बा फैक्ट्री में सुपरवाइजर था बेटा. आश्रम से पिता को ला रहा था
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय शैलेंद्र एटा की मुरब्बा फैक्ट्री में सुपरवाइजर था. शुक्रवार सुबह सात बजे शैलेंद्र अपने पिता भगवती प्रसाद को लेने बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित आश्रम में गया था. शुक्रवार दोपहर को दोनों बाइक से अपने गांव नहरोई आ रहे थे. इसी दौरान आगरा से आ रहे एचपी गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे पिता पुत्र दोनों गिर गए और ट्रक का पहिया उनके दोनों के ऊपर से निकल गया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रक में बाइक फंसी रह गई जिससे उसमें आग लग गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया और बाइक में लगी आग पर काबू पाया लेकिन बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. इधर पिता पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों के अनुसार शैलेंद्र के पांच बच्चे हैं. वहीं पिता भगवती प्रसाद 20 साल से अनूपशहर स्थित आश्रम में रहकर भजन कीर्तन करते थे. वह छह महीने में एक बार घर आते थे. पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह उन्हें लेने के लिए आश्रम गए थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हाथरस

Tragic: Young man dies in bike accident; had become a father just three days ago…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…दुखद, बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत. तीन दिन पहले ही बना...

हाथरस

Crime News: Retired soldier and his first wife brutally murdered in Sadabad

हाथरसलीक्स…आगरा से सटे सादाबाद में डबल मर्डर. रिटायर्ड फौजी और उनकी पहली...

हाथरस

Hathras News: Youth dies in romantic affair; girlfriend in critical condition

हाथरसलीक्स…23 साल के युवक को हुआ शादीशुदा महिला से प्रेम. सामाजिक बंदिशें...

हाथरस

Hathras News: Case registered against clinic operator for allegedly molesting a teenage girl…#hathras

हाथरसलीक्स…शर्मनाक. 15 साल की किशोरी को क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई बोतल....

error: Content is protected !!