आगरालीक्स…आगरा में पूर्व प्रिंसिपल को आनलाइन शॉपिंग करनी पड़ गई भारी. एक गलती और 97 हजार रुपये का लग गया चूना…
आगरा में पूर्व प्रिंसिपल को आनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गई. एक गलती से उन्होंने अपने खाते से 97 हजार रुपये गंवा दिए. साइबर अपराधियों ने उनकी एक गलती को पकड़ा और अपनी बातों में फंसाकर चूना लगा दिया. अब इसी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की गई है.शिकायत के लिए निकाला नंबर
थाना सिकंदरा के महर्षिपुरम में रेनू गुप्ता रहती हैं.उन्होंने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 20 जून को उन्होंने एक ई—कॉमर्स कंपनी से 98 रुपये का एक प्रोडक्ट आर्डर किया था. इसका भुगतान उन्होंने आनलाइन किया था. बाद में 278 रुपये का एक और प्रोडक्टर बुक किया लेकिन आनलाइन चेक करने पर केवल 278 रुपये वाले प्रोडक्ट की ही जानकारी दिखी. 98 रूपये वाला आर्डर नहीं दिखा. इस पर उन्होंने शिकायत करने के लिए आनलाइन साइट से कस्टमर केयर का नंबर निकाला और उस पर कॉल किया.
अपने साथ हुई साइबर ठगी से उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन पर दी. बैंक में रुपये ट्रांसफर होने वाले खाते को फ्रीज कराने का आवेदन किया. सिकंदा थाने में तहरीर दी है.