आगरालीक्स…उमसभरी गर्मी से ताजमहल में बिगड़ी पर्यटक की तबीयत. जमीन पर लेट गया. पास खड़ी मां मदद के लिए चिल्लाई…वीडियो वायरल
आगरा के ताजमहल से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पर्यटक उमसभरी गर्मी से बेहाल होकर जमीन पर लेट जाता है और बेहोश होने लगता है. पास खड़ी उसकी मां मदद के लिए चिल्लाती है लेकिन उसे मदद नहीं मिलती है.घटना मंगलवार दोपहर की है. ताजमहल के फोर कोर्ट में एक युवक की तबीयत अचानक खराब हो जाती है. उमसभरी गर्मी से बेचैनी होती है और वह जमीन पर गिर पड़ता है. जमीन पर गिरते ही उसकी मां मदद के लिए चिल्लाने लगती है. बताया जाता है कि उस समय वहां कोई भी एएसआई कर्मचारी या सीआईएसएफ कर्मचारी नहीं था. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया है.