आगरालीक्स…आगरा में पकड़ा प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास से भरा ट्रक. डेढ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास के 22 कार्टून भरे थे…
आगरा नगर निगम ने दिल्ली से धौलपुर की ओर जा रहा एक ट्रक को पकड़ा है. जीएसटी विभाग द्वारा इस ट्रक को रोका गया और जब चेक किया तो इसके अंदर 22 कार्टून में लगभग डेढ़ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास भरे हुए थे. इस पर ट्रक को जब्त कर लिया गया और ट्रक के मालिक और माल के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस मामले में नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा.इस संबंध में नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. इसके बावजूद लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक की तस्करी की जा रही है. इसे रोकने के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई भी लगातार की जा रही है. प्रतिबंधित सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी.