आगरालीक्स…Agra News: आगरा के खंदारी फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के चलते एक लेन बंद कर दी है। भगवान टॉकीज से सिकंदरा जाने पर जाम में फंस सकते हैं। ( Agra News: Jam on Khandari Flyover due to expansion Joint repair work#Agra)
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर खंदारी पर फ्लाईओवर है। फ्लाईओवर का एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटने से वाहन निकलने पर तेज आवाज आने लगी थी, बारिश के चलते ज्वाइंट को ज्यादा नुकसान हो सकता था। ऐसे में नेशनल हाईवे आर्थारिटी ने खंदारी फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। दो चरणों में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए हाईवे के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।
वाहनों का जाम, दो दिन में पूरा हो पाएगा काम
मरम्मत कार्य के चलते एक लेन बंद होने से फ्लाईओवर पर जाम लग रहा है, एक लेन पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। एक्सपेंशन मरम्मत का कार्य सोमवार से चल रहा है, नेशनल हाईवे आर्थारिटी का कहना है कि दो दिन में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बंद लेन पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।