आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सोनम हनीमून पर पति की हत्या जैसी घटना न हो, सगाई तय होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक का विरोध करने के बजाय डलवा दिए सात फेरे, गर्लफ्रेंड को विदा कराकर ले गया युवक। ( Agra News: To Prevent Sonam Honeymoon Like Incident, Man caught with Girlfriend get married#Agra )
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र का रहने वाला युवक मोबाइल कंपनी में काम करता है, उसकी सगाई हो चुकी है। मगर, पिछले एक वर्ष से वह अपने पड़ोस के गांव की युवती के संपर्क में था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, युवक की सगाई हो चुकी थी। युवक अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए दोपहर में उसके गांव पहुंच गया। दोनों खेत पर बैठकर बातें कर रहे थे।
लोगों ने युवक को युवती के साथ बैठे देख लिया ( Man engage with other girl meet with girlfriend)
युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खेत पर बैठकर बातें कर रहा था, उसे किसी ने देख लिया। इसकी सूचना युवती के घर वालों को दे दी। कुछ ही देर में भीड़ जुट गया। युवक से पूछताछ की गई, दोनों ने एक वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात कही, आगे बात बढ़ी, युवक और युवती स्वजातीय थी। गांव के प्रमुख लोगों ने भी इस मामले पर चर्चा की। इसके बाद निर्णय लिया कि जब युवक और युवती दोनों एक दूसरे से एक साल से संपर्क में हैं तो क्यों ना इनकी शादी ही करा दी जाए।
मंदिर में डलवाए सात फेरे, शपथ पत्र भी तैयार कराया ( Sonam Like case prevent)
इसके बाद युवक और युवती को गांव के मंदिर में ले गए। युवक के परिजनों को फोन कर बुलाया गया लेकिन युवक की सगाई तय हो चुकी थी इसलिए वे नहीं आए उसके मामा आ गए। इधर युवती के परिजन भी पहुंच गए। लोगों की मौजूदगी में युवक और युवती ने मंदिर में सात फेरे लिए । शादी का शपथ पत्र भी तैयार कराया गया, इस पर युवक और युवती के परिचितों ने हस्ताक्षर किए।
मिलने आया था और विदा कराकर ले गया
शादी होने के बाद युवती को युवक के साथ विदा कर दिया, युवक जिस बाइक से युवती से मिलने के लिए आया था उसी से उसे विदा कराकर अपने घर ले गया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।