आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी से बेहाल हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे. हॉल में थी 550 की जगह, पहुंच गए 2000 लोग. हॉल का एसी भी हो गया फेल
आपातकाल के 50वें वर्ष पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा. 550 लोगों की क्षमता वाले हॉल में 2000 से अधिक लोग पहुंच गए. ऐसे में हॉल का एसी फेल हो गया और उमसभरी गर्मी इतनी अधिक हो गई कि लोग बेहाल हो गए. मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी गर्मी से परेशान हो गईं. वो मंच पर बार बार पसीना पोछते और कार्ड से हवा करती नजर आईं.रावकृष्ण पाल आडिटोरियम में था सेमिनार
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा हर शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी को लेकर आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज स्थित रावकृष्ण पाल आडिटोरियम में सेमिनार आयोजित किया गया था. लेकिन यहां अव्यवस्थाएं तब चरमरा गईं जब 550 लोगों की क्षमता वाले इस हॉल में 2000 से अधिक लोग पहुंच गए.हॉल का एसी फेल हो गया और उमसभरी गर्मी इतनी हो गई कि लोग परेशान हो गए और बाद में बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे.
इधर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वसुंधरा राजे सिंधिया थीं. लेकिन गर्मी के कारण अधिकतर समय वो पसीना पोंछते ही नजर आईं. जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया भी गर्मी से परेशान दिखीं. मंच पर वसुंधरा राजे ने भाषण के दौरान चुटकी ली और कहा कि यहां आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं घर आ गई हूं. किसी को बाहर भेजना पड़ा, कुछ मंच पर लड़ रहे थे और कुछ नीचे. ये सब देखकर ऐसा लग रहा था कि मैं घर में हूं.