आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉक्टर से छठवीं पास ने कंबोडिया और कजाकिस्तान में बैठे साइबर क्रिमनल के साथ मिलकर शेयर में निवेश से कई गुना कमाई का लालच देकर की ठगी, अरेस्ट। ( Agra News: 6th Standard pass Youth with Foreign Cyber criminal duped Rs 21 Lakh with Agra’s Doctor#Agra )
आगरा में पांच महीने पहले डॉ. रिवंद्र भदौरिया ने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनके मोबाइल पर व्हाटस एप पर मैसेज आया, इसमें शेयर मार्केट में निवेश की बात कही गई। इसके बाद कॉल करके बताया गया कि सोना चांदी और हीरे में बिड लगाने पर 50 फीसदी तक मुनाफा हो सकता है। निवेश के लिए वे तैयार हो गए।
21 लाख रुपये बंधन बैंक के खाते में जमा कराए
फर्जी एप बनाकर आईडी पासवर्ड दिए गए, हर दिन रकम बढ़ना दिखाकर रकम जमा करा ली गई। 21 लाख रुपये बंधन बैंक में जमा गराए। जब उन्होंने निवेश के बाद हुई कमाई को वापस लेना चाहा तो पता चला कि जिस बैंक काउंट में पैसे जमा कराए थे वह भी खाली है। साइबर सेल में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच की।
छठवीं पास को पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस जांच में सामने आया कि बंधन बैंक में कोटा के रहने वाले सन्नी के बैंक एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराए गए थे। पुलिस ने सन्नी को कोटा से पकड़ लिया, पूछताछ में सामने आया कि वह छठवीं पास है और लकड़ी की दुकान है। बिहार के साइबर क्रिमनल ने उसे कमाई करने के लिए लालच दिया था, छह महीने पहले उससे बैंक एकाउंट, पास बुक, डेबिट कार्ड ले लिए। उसके बैंक एकाउंट में जो भी रकम आती थी उसका उसे कमीशन दिया जाता था, उसके मोबाइल में कंबोडिया, कजाकिस्तान के विदेशी ठगों के भी नंबर मिले हैं।