आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के डॉक्टर और इलेक्ट्रीशियन पर मुकदमा, मेडिकल सर्टिफिकेट पर प्रमुख अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर करने पर दर्ज कराया गया मुकदमा। ( Agra News: Distt Hospital SIC Lodge FIR against Doctor & Electrician in Agra#Agra)
आगरा के जिला अस्पताल की सर्जरी ओपीडी नंबर 207 से राजकुमारी के नाम से पिछले महीने मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया गया। मेडिकल मेडिकल सर्टिफिकेट सर्जन डॉ. धर्मवीर सिंह ने बनाया इस पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके अरोरा के प्रतिहस्ताक्षर किए गए। मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर तबादले के लिए आवेदन किया गया, इसके बाद जांच के लिए जिला अस्पताल मेडिकल सर्टिफिकेट भेजा गया।
अपने फर्जी हस्ताक्षर देख उड़े होश
मेडिकल सर्टिफिकेट प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके अरोरा के पास जांच के लिए आया, मेडिकल सर्टिफिकेट पर प्रमुख अधीक्षक के प्रतिहस्ताक्षर थे, हस्ताक्षर फर्जी होने पर उनके होश उड़ गए। इसकी जांच कराई गई इसमें सामने आया कि जिला अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन दिनेश शर्मा ने सर्जन डॉ. धर्मवीर से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया था। इस पर फर्जी प्रतिहस्ताक्षर किसने किए इसकी जांच के लिए थाना रकाबगंज में तहरीर दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके अरोरा की तहरीर पर थाना रकाबगंज में सर्जन डॉ. धर्मवीर सिंह और इलेक्ट्रीशियन दिनेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।