आगरालीक्स…आगरा में दिन में तेज धूप तो सुबह और शाम को भीषण उमसभरी गर्मी. लोगों का हाल हुआ बेहाल, लुकाछुपी खेल रहे बादल, नहीं कर रहे बारिश..
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का तेल निकाल दिया है. दोपहर में तेज धूप और सुबह शाम को उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कभी—कभी बादल छाते हैं और हल्की बूंदाबांदी करते हैं लेकिन पल भर में ही सूर्यदेव बादलों को चीरकर अपनी चमक फिर से बिखेरना शुरू कर देते हैं. ऐसे में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा है.आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.